| |
|
 |
श्री मदन वर्मा
महासचिव
S.P.C.A. HARYANA |
कर्मठ युवा ईमानदार, लग्नशील श्री मदन वर्मा सम्पादक गुड
हरियाणा समाचार-पत्र एवं मास्टर ट्रैनर भारतीय जीव-जन्तु
कल्याण बोर्ड भारत सरकार ने प्रदेश में बेजुबान पशुओं पर
हो रहे अत्याचारों को रोकने के उद्देश्य से पशु क्रूरता
निवारण समिति हरियाणा (S.P.C.A.
HARYANA) का गठन का प्रदेश में पशु रक्षा का बीड़ा
उठाया है। पशु कल्याण के कार्यों में वर्ष 1999 से सक्रिय
रूप से लगे श्री मदन वर्मा ने जीन्द से बिहार के रास्ते
कलकत्ता गाय व भैसों को ले जाने वाली रेल पर रोक लगवाने के
साथ-साथ अब तक इन्होंने 250 से ज्यादा मामले पशु क्रूरता
अधिनियम 1960 के तहत पकड़कर प्रशासन को सौंप चुके हैं। साथ
ही हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में पशु कल्याण एवं पशु
क्रूरता नियम/अधिनियमों को सुचारू व सख्ती से लागू करने के
लिए प्रदेश के सभी पुलिस थानों में पशु क्रूरता के सभी
अधिनियमों की प्रतियां उपलब्ध करवाई।
पद
1) सम्पादक- गुड हरियाणा साप्ताहिक समाचार पत्र
2) मास्टर ट्रैनर - भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड - भारत
सरकार
|
|