हमारे बारे में

पशु क्रूरता निवारण समिति हरियाणा (S.P.C.A HARYANA) एक पशु कल्याण संगठन है | जिसे सोसायटी एक्ट 1860 के तहत हरियाणा सरकार से पंजीकृत करवाकर पशुओ के कल्याण के लिए बीड़ा उठाया है | S.P.C.A हरियाणा द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल हुए पशुओ को चिकत्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रो में मुफ्त पशु चिकित्सा कैम्पों का भी आयोजन किया जाता है | और S.P.C.A हरियाणा के सदस्यों द्वारा जीव-जन्तुओ पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए पुलिस सहयोग से बेजुबान जानवरों को क्रूरतापूर्वक लदान कर ले जाने वाले वाहनों को पकड़कर दोषी व्यक्तियो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 कि विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज करवाती है | साथ ही S.P.C.A हरियाणा द्वारा जंगली जीवो बंदर, साँप, नवेला आदि का खेल तमाशा दिखाने वालो के खिलाफ भी वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत कानूनी कार्यवाई करवाती है | संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में भी चैकिंग अभियान चलाकर पशुओ पर दूध निकलने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे इंजेक्शन ऑक्सीटोसिनको पकड़कर भी कानूनी कार्यवाई करवाने के साथ-साथ स्कूलों में सैमिनारो का आयोजन कर बच्चो को पशु-प्रेम व पशु-कल्याण के बारे में शिक्षा दी जाती है | पशु-कल्याण के कार्यो को मध्यनजर रखते हुए S.P.C.A हरियाणा द्वारा सड़को पर आवारा घूम रही गायो को हरा चारा डालने के साथ-साथ उन्हें लोगो को गोद लेने के लिए भी प्रेरित करने व सड़क दुर्घटना में घायल हुए जानवरों को नजदीकी गोशाला में शरण दिलवाई जाती है | S.P.C.A हरियाणा द्वारा अवैध रूप से चल रहे मीट-की दुकानों को बंद करवाना व ग्रामीण क्षेत्रो में सैमिनारो का आयोजन कर खेतो में फसल बिजाई के समय जहरीली दवाइयों का इस्तेमाल ना कर देसी खाद्य इस्तेमाल करने के लिए जागृत करना |

S.P.C.A हरियाणा द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा पशुओ के कल्याण एवं उन पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए बनाए गए निम्नलिखित नियमो को भी प्रदेश में सख्ती से लागु करवाने के लिए संघर्ष कर रही है |

1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम - 1960
2) पशुओ को नाल ढोकने सम्बंधित नियम - 1965
3) परिवहन तथा कृषि पशुओ पर क्रूरता निवारण नियम - 1965
4) पशु मनोरंजन नियम - 1973
5) पशु क्रूरता निवारण (पशु गृह परियोजन) नियम - 1978
6) पशु परिवहन नियम – 1978
7) पशु वधशाला नियम - 2001
8) पशुओ का पैदल परिवहन - 2001
9) पशु जन्म नियंत्रण (कुते ) नियम - 2001
10) करतब दिखाने वाले पशु (रजिस्ट्रीकरण ) नियम - 2001
11) पशु अत्याचार नियम - 1871
12) भारतीय दंड संहिता कि धरा - 428, 429
13) हरियाणा में गोबंध अधिनियम - 1955
14) वन्य प्राणी अधिनियम – 1972

S.P.C.A हरियाणा द्वारा उपरोक्त कानूनों को सख्ती से लागु करवाने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा पशुओ के कल्याण एवं उन पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने के उदेश्य से ही पशु क्रूरता निवारण समिति हरियाणा (सोसायटी फॉर दा परिवेशन ऑफ़ दा क्रूयलटि टू एनिमल्स )

( S.P.C.A हरियाणा ) का गठन कर बेजुबान पशुओ कि नि: स्वार्थ भाव से सेवा का बीड़ा उठाया है |

 
                                       
 

 

© 2010-2015 Society for Prevention of Cruelty to Animals Haryana (S.P.C.A. HARYANA)

Website Designed and Hosted by : Speed4Haryana.com